भगवान से पूछना है?

भगवान से पूछना है।

ये सब क्या माजरा हैं,
आज इंसानों के बीच कैसा सन्नाटा है।
जो कल तक करीब होते थे,
आज दूर- दूर भागते है।
जो कल तक गले लगाते थे,
अब वह पास आने से कतराते हैं।
करोना नामक जाल में इंसानों को,
इस कदर उलझा दिया है।
अपना कोन है पराया कोन है
फर्क भी नहीं बताया।
यह कैसा धर्म संकट में लोगों को डाल दिया हैं।
पहले क्या रिश्तों में कम खाई था ,
जो तुम और बढ़ा दिया।
करोना के संकट से जल्दी मुक्ति
दिलाओ भगवन।
बिछड़ों को फिर से मिलाओ भगवन
बहुत हो गया करोना का कहर ,
अब हम सब पर दया दृष्टि दिखाओ भगवन
हमे बचाओ भगवन,हमे बचाओ भगवन।

Comments

Popular posts from this blog

काश! कालक्रम चक्र पर हमारा जोर होता।

करूना से निपटना हम सब की जिम्मेदारी है

कही देर ना हो जाए।